Nov 29, 2014

स्मृतियों के फूल!

*

महके मन 

आरज़ू ने  खिलाए 

यादों के फूल । 

*

जीवन-बेली 

सराबोर हो उठी 

बरसे नेह 

*

नारंगी-नभ 

सुषमा है बिखरी 

स्मृतियाँ खिलीं। 

*

हीरे-पन्ने -सी 

जीवन में शोभित 

अथाह यादें 

*

चमक उठे  

लुभावने -रँगीले 

यादों के फूल।

*

प्रेम-बाँसुरी 

गूँजे है हर पोर 

कान्हा-सी यादें।


-Originally published at Hindi Haiku:
https://hindihaiku.wordpress.com/2014/11/24/यादों-के-फूल

2 comments:

  1. हर शब्द अपनी दास्ताँ बयां कर रहा है आगे कुछ कहने की गुंजाईश ही कहाँ है.... बधाई स्वीकारें

    ReplyDelete
  2. Aur mera bhi...badhai...reading it baar baar...trying to smell, touch and feel the words in ur Haiku...trying to touch my own Ma...

    ReplyDelete